{"_id":"8f200f456e2af1a4dee5cc343447570b","slug":"osif-personnel-hacker-account-flown-35-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकर ने ओसीएफ कर्मी के खाते से 35 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैकर ने ओसीएफ कर्मी के खाते से 35 हजार रुपये उड़ाए
शाहजहांपुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओसीएफ फैक्ट्री के कर्मचारी बहजुल कमर के खाते से हैकर ने बैंक अधिकारी बनकर एटीएम नंबर और सीसीवी पूछकर 35 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है।
बहजुल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका स्टेट बैंक की ओसीएफ शाखा में एकाउंट है। बुधवार की शाम को उनकी पत्नी फिरोजबानो के मोबाइल पर एक फोन आया, उधर से बोलने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह एसबीआई के मुख्यालय लखनऊ से बोल रहा है। उनके पति का एटीएम बंद हो गया है, जिसको शुरू करने के लिए एटीएम पर लिखा नंबर और तीन अंकों का सीसीवी नंबर बताओ। फिरोजबानो ने एटीएम पर लिखा नंबर बता दिया। इसी बीच बहजुल फैक्ट्री से घर पहुंच गए। उन्होंने बैंक मैनेजर को फोन करके इसकी सूचना दी। इसी बीच हैकर ने उनके एकाउंट से 35 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर बाजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।