फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One killed in two accidents, two injured

दो दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल

Wed, 07 Oct 2015 12:04 AM IST
तिलहर/शाहजहांपुर।
तिलहर/शाहजहांपुर। Updated Wed, 07 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
One killed in two accidents, two injured
मंगलवार को तिलहर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में अमरोहा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायल युवक कटरा थाना क्षेत्र का निवासी है।
विज्ञापन

अमरोहा के गांव कुआंखेड़ा का रहने वाला 24 वर्षीय निजामुद्दीन मंगलवार सायं करीब पौने पांच बजे शाहजहांपुर की ओर से तिलहर होकर अपने घर बाइक से जा रहा था। तभी यहां नगरिया मोड़ के पास गैस एजेंसी के सामने अंधा मोड़ वाले स्थान पर तीव्र गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसके हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई। उसे तत्काल शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां हालत गंभीर होने पर बरेली के लिए रेफर किया गया। रात को करीब नौ बजे तिलहर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि निजामुद्दीन की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए यहां लाया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना शाम के समय हुई। उसमें तिलहर से शाहजहांपुर जा रहे दो बाइक सवार खंभे से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। कटरा थाना क्षेत्र के गांव पौकी निवासी 28 वर्षीय नन्हें बरेली मोड़ पर शराब की दुकान पर सेल्समैन है। वह शाहजहांपुर जा रहा था और उसके साथ काशीराम कालोनी निवासी बादल भी था। दोनों को घायलावस्था में स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed