{"_id":"eaf6e8d62c84fc1f0b3e08e274faba26","slug":"one-killed-in-road-accidents-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में एक मौत, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में एक मौत, दो घायल
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
जिले में विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो शिक्षक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना-एक
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत
जैतीपुर क्षेत्र के गांव खुरमानपुर का 18 वर्षीय नंदराम पुत्र तोताराम सोमवार को जलालाबाद में ट्रैक्टर से कोल्ड स्टोर में आलू डालने जा रहा था। ट्रैक्टर उसके परिवार के अमित का था। अतिवरा के पास वह ट्रैक्टर से गिर गया, जिससे ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल अमित को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घरवाले शव का बगैर पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए।
दुर्घटना-दो
बाइक दुर्घटना में दो शिक्षक घायल
बाइक से सिंधौली ब्लाक से शहर की ओर आ रहे दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिंधौली के ब्लाक संसाधन केंद्र के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय अनावा के सहायक अध्यापक अरविंद गौतम और प्राथमिक विद्यालय लखराऊं के सरन सिंह बाइक से आ रहे थे। कोरोकुइंया और महानंदपुर के बीच में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले आई।