{"_id":"5ac61fcd4f1c1bd4618b59aa","slug":"one-held-while-trying-to-sacrifice-girl-for-jewellery","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़े खजाने की खोज में बच्ची की बलि देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड़े खजाने की खोज में बच्ची की बलि देने की कोशिश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Thu, 05 Apr 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन में गड़े खजाने का पता लगाने के लिए एक व्यक्ति ने दो तांत्रिकों के साथ मिलकर सात वर्षीय बालिका की बलि देने की कोशिश की। लड़की की मां के मौके पर पहुंच जाने से उसकी जान बच गई। बालिका के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गांव रतनपुर कुंडा निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह पूर्णागिरि धाम गए थे। घर में पत्नी लक्ष्मी देवी और बच्चे थे। मंगलवार शाम लक्ष्मी देवी खेत पर गई तो गांव का एक व्यक्ति उनकी सात वर्षीय पुत्री को कन्या भोज के बहाने अपने घर बुलाकर ले गया और उसे घर के अंदर हो रहे हवन पर बैठा दिया। घर में दो तांत्रिक भी मौजूद थे। सभी ने हवन कर पुत्री की बलि देने की तैयारी की, लेकिन इस बीच लक्ष्मी देवी वापस घर आ गईं। बच्ची घर में न मिलने पर कुछ लोगों ने आरोपी का नाम बताते हुए कहा कि वह बच्ची को ले गया है।
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आरोपी के घर पहुंचीं और दरवाजा खुलवाकर बेटी के बारे में पूछा तो अंदर से वह चीखती हुई भाग खड़ी हुई। इस पर लक्ष्मी देवी ने भी शोर मचा दिया। बच्ची के बलि देने की बात बताने पर वह अंदर गईं तो आरोपी के घर हवन सामग्री जलती मिली। वहां गड़ासा, चाकू आदि रखे थे। बच्ची ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया था। वे लोग उसे मारने की बात कह रहे थे। इसके बाद लक्ष्मी देवी बेटी को घर ले गईं। बुधवार को वीरेंद्र वापस लौटे तो पत्नी और बेटी को लेकर थाने आए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
बच्ची, उसकी मां और पिता से मामले की जानकारी ली गई है। पुलिस गांव गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-विनोद यादव, कार्यवाहक प्रभारी, कोतवाली पुवायां