फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One and a half hours to ring Sirens of the bank

डेढ़ घंटे तक बजता  रहा बैंक का सायरन

Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
 शनिवार रात साढ़े दस बजे अचानक बैंक का सायरन बजने से लोगों में हड़कंप मच गया। गांव के तमाम लोगों की बैंक के बाहर भीड़ लग गई। डेढ़ घंटे बाद बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सायरन बंद किया।
विज्ञापन

गांव मझिगवां में बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक जुझारपुर के नाम से शाखा है। रात लगभग साढ़े दस बजे अचानक बैंक का सायरन बजने लगा। इससे गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी पाकर क्षेत्र में गश्त कर रहे हलका सिपाही भी मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों ने अनहोनी की आशंका में बैंक की घेराबंदी कर ली, लेकिन काफी देर तक सायरन बंद नहीं होने पर मामले की सूचना बैंक प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों को दी गई। 
विज्ञापन

सूचना पाकर रात लगभग 12 बजे बैंककर्मी मौके पर पहुंचे और बैंक खोलकर सायरन का करंट बंद किया गया, तब कहीं जाकर बजना बंद हो सका। कर्मचारियों के अनुसार तकनीकि खराबी के कारण सायरन बजने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed