फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On their way home from school student abducted

स्कूल से घर जाते समय छात्र का अपहरण किया

Tue, 18 Aug 2015 12:17 AM IST
खुटार।
खुटार। Updated Tue, 18 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
On their way home from school student abducted
मोहम्मदी के गांव बंजरिया से बोलेरो सवार बदमाश फार्मर जगेंद्र सिंह के 16 वर्षीय पुत्र गुरविंदर सिंह का अपहरण कर ले गए। छात्र स्कूल से घर जा रहा था। कई थानों की पुलिस छात्र की तलाश में जुटी हुई है। देर शाम तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

रविवार को सफेद रंग की बोलेरो सवार कुछ लोग जगेंद्र सिंह के बंजरिया फार्म पहुंचे और खुद को भारत सरकार का कर्मचारी बताते हुए बारिश से खराब हुई फसल की राहत राशि आदि के संबंध में जानकारी ली। बोलेरो सवार लोगों ने जगेंद्र सिंह की आर्थिक स्थिति, बच्चों आदि के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार को जगेंद्र का 16 वर्षीय पुत्र गुरविंदर सिंह गांव के ही सेंट सोल्जर एजी कालेज में पढ़ने गया था। वह कक्षा 11 का छात्र है। कालेज के घर आते समय मकान से पहले ही बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और साइकिल, किताबों का बैग खेत में फेंककर छात्र को जबरिया वाहन में बिठाकर भाग निकले। खेतों में काम कर रहे लोगों ने गुरविंदर का अपहरण होता देख परिवार के लोगों को सूचना दी। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। घर वालों ने मामले की जानकारी मोहम्मदी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी पुलिस की सूचना पर खुटार, पुवायां और बंडा पुलिस ने अपने क्षेत्र में रास्तों पर नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश छात्र सहित निकल जाने में सफल रहे। बोलेरो की लोकेशन खुटार के गांव लौहंगापुर तक मिली है। समझा जाता है कि बदमाश यहां से पीलीभीत जनपद में प्रवेश कर गए हैं। कई थानों की पुलिस छात्र और अपहर्ताओं की तलाश में जुटी हुई है।

00
खुटार क्षेत्र की हो सकती है बोलेरो
खुटार। गुरविंदर के परिवार के लोगों के अनुसार बोलेरो पर अध्यक्ष के साथ ही एक पार्टी का नाम भी लिखा हुआ था। खुटार क्षेत्र में एक बोलेरो है, जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही कई पदनाम वाली पट्टिकाएं लगी हुई हैं। पुलिस ने वाहन की तलाश की, लेकिन वाहन और उसका स्वामी घर से गायब मिले। मोहम्मदी पुलिस ने खुटार पुलिस से मिलकर क्षेत्र से कई संदिग्ध लोगों का उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, लेकिन पुलिस को अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed