{"_id":"0b517667410de07fc4f79cd1ab54ef1a","slug":"on-the-strength-of-pistol-teenager-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" तमंचे के बल पर किशोरी के साथ रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर किशोरी के साथ रेप
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 15 Feb 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
थाना पुवायां क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए खेत पर गई एक किशोरी को बंधक बनाकर एक युवक ने तमंचे के बल पर रेप किया। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि 30 जनवरी की रात करीब नौ बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी खेत पर शौच करने गई थी, तभी गांव एक युवक ने अपने दो साथियों की मदद से दबोच और एक खेत में लगे ट्यूबवेल वाले कमरे में ले गए। उसमें से एक युवक ने तमंचे के बल पर चार घंटे तक उसकी बेटी को बंधक बनाकर रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने जाने से मारने की धमकी दी। रात दो बजे किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर डरी-सहमी घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। पीड़िता के परिवार वालों ने इसकी शिकायत थाना पुवायां में की, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी काफी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने पर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन