फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the instructions of ASP registered truck driver - owner

एएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ ट्रक चालक-मालिक पर मुकदमा

Tue, 31 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 31 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
एएसपी के निर्देश के बाद ट्रक पर फर्जी तरीके से टेंपो की नंबर प्लेट लगाने वाले चालक व मालिक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया। 28 मई की रात रोजा मंडी के ट्रांसपोर्टर उत्तम कुमार ने 360 कट्टे बासमती चावल भेजने के लिए ट्रक बुक किया था। चालक ने बिल्टी में जो नंबर बताया वह परिवहन विभाग की बेवसाइट पर नंबर टेंपो का निकला था। शक के आधार पर चालक बाबर निवासी कपोरी थाना अंबेटा जिला सहारनपुर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। चार दिन तक पुलिस ट्रक मालिक कमील खां निवासी सहारनपुर को बुलाती रही, लेकिन वह नहीं आया। रविवार को रोजा थाने में एएसपी राजेश कुमार का ओआर था। रविवार को अमर उजाला में छपी इसकी खबर के बारे में पूछने पर पूरा राज सामने आ गया। एएसपी के आदेश पर ट्रक चालक, उसके मालिक के खिलाफ  एसआई संतोष सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच में इस ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मंगलौर जिला सहारनपुर और हरिद्वार से माल लूटने के संकेत मिले हैं, जहां के थानो में रिपोर्ट होने के संकेत मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed