फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On Hwy 50 thousand miscreants looted merchant

हाईवे पर बदमाशों ने व्यापारी से 50 हजार लूटे

Sat, 16 Jan 2016 11:31 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sat, 16 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
On Hwy 50 thousand miscreants looted merchant
बाइक सवार तीन बदमाश हाईवे पर उचौलिया के व्यापारी से तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। तीन सप्ताह के भीतर राजमार्ग पर लूट की यह दूसरी घटना है। सीओ सदर ने मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

पसगवां थाना क्षेत्र के उचौलिया गांव निवासी राजेश गुप्ता का किराना का कारोबार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे दुकान के लिये सामान लेने वह शाहजहांपुर आ रहे थे। उसके साथ पिकअप चालक नसीम और दुकान का नौकर अमित भी था।
विज्ञापन

जब उनकी पिकअप रोजा क्षेत्र के बरतारा के समीप पहुंची, तभी लघुशंका के लिए पिकअप गाड़ी को रुकवाया गया था। राजेश लघुशंका के लिए नीचे उतरे, जबकि चालक और नौकर गाड़ी में ही बैठे रहे। तभी सफेद रंग की बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और राजेश की कनपटी पर तमंचा टेककर उनसे नगदी के लिए जेबें टटोलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच दो बदमाशों ने पिकअप गाड़ी की ओर रुख किया। चालक नसीम और नौकर को अपनी जद में लेते हुए तमंचे लगाकर उनसे भी रुपये से भरा बैग छीन लिया। रुपये छीनने के बाद बदमाश बाइक लेकर अजीजपुर गांव की तरफ फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसआई ओपी गौतम, हल्का प्रभारी अमरसेन सहित पुलिस की कई टीमों ने क्षेत्र में कांबिग भी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। सीओ सदर अनुराग दर्शन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु थाने भेजा है। देर शाम तक पीड़ित पक्ष से पूछताछ कर रही थी रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी थी।


रोजा क्षेत्र में लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, लेकिन संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। हो सकता है कि व्यापारी की कई दिनों से रेकी की जा रही हो। लुटेरे व्यापारी के आसपास के हो सकते हैं। हर पहलू पर पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है।

- अनुराग दर्शन, सीओ, सदर

जनता के लिए सुरक्षित नहीं रह गया हाईवे का सफर
रोजा। अभी बस कंडक्टर लूटकांड का खुलासा भी नहीं हो पाया कि रोजा क्षेत्र में उचौलिया के व्यापारी के साथ घटना हो गई। दो पखवाड़े के भीतर राजमार्ग पर लूट की यह दूसरी घटना है। 19 दिसंबर 2015 की रात तीन बदमाशों ने रोजा क्षेत्र के बाबा ढाबे के पास बस कंडक्टर को तमंचे के बल पर 45 हजार की नगदी और सरकारी दस्तावेज लूट लिए थे। इसकी रिपोर्ट हायतौबा मचने के बाद तीन बदमाशों के खिलाफ दर्ज की गई। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। 16 जनवरी को तीन बाइक सवार बदमाश में बरतारा गांव के समीप उचौलिया के व्यापारी राजेश गुप्ता से तमंचे के बल पर 50 हजार की नगदी लूटी गई है। जिससे साफ है कि रोजा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले करीब 10 किमी का हाईवे लोगों के लिये सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed