{"_id":"57d6f9c74f1c1b912cd47a16","slug":"nkb-by-burglars-flown-batteries","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकब लगाकर बैट्रियां उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नकब लगाकर बैट्रियां उड़ाई
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी अमर सिंह की निगोही कस्बे के श्यामा फिलिंग स्टेशन के निकट रनजीत बैट्री की दुकान है। रविवार शाम सात बजे दुकान बंद करके वह अपने घर चले गए। चोर दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद दुकान की गोलक से दो हजार रुपये नगद, चार बैट्री नई, चार बैट्री पुरानी, पांच अल्टीनेटर व एक गैस सिलेंडर आदि चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।