फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ninth grade student who died by hanging

नवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 29 Feb 2016 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 29 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ninth grade student who died by hanging

 केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातपुरा निवासी अमरनाथ वर्मा कोलकाता में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी वैशाली 15 वर्षीय बेटी ईशा और नौ वर्षीय बेटे अंश के साथ घर पर रहती हैं। ईशा केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में कक्षा नौ की छात्रा थी। सोमवार सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। वह अपनी कक्षा में पढ़ने वाली सहेली संजना के साथ स्कूल न जाकर कहीं घूमने चली गई। प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने छात्राओं के स्कूल न पहुंचने र दोनों के परिवार वालों को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर ईशा की मां वैशाली उसे तलाश करने के लिए घर से निकल पड़ी। इसी बीच संजना के पिता दोनों सहेलियों को लेकर स्कूल पहुंच गए। मौका देखकर ईशा अपनी साइकिल लेकर स्कूल से निकल गई। इसी बीच स्कूल के प्रधानाचार्य ने फोन से ईशा के पिता को इस बात से अवगत करा दिया। ईशा के पिता की सूचना पर उसके ताऊ विजय वर्मा ईशा के स्कूल पहुंच गए। इसी बीच ईशा को खोजती हुई उसकी मां वैशाली भी स्कूल जा पहुंची। विजय वर्मा ने घर पर अपने बेटे रिंकू के पास फोन करके ईशा के बारे में पूछा तो पता लगा कि वह घर पहुंच गई। प्रधानाचार्य के बुलाने पर विजय वर्मा ने रिंकू से कहा कि ईशा को लेकर स्कूल चला जाए। रिंकू ने ईशा से कहा कि तैयार हो जाओ और स्कूल चलना है। वह छत पर हेलमेट लेने चला गया। ईशा कमरे में चली गई। रिंकू ने वापस आकर कमरे का दरवाजा बंद देखा तो खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। उसने दरवाजे की दराज से झांककर देखा तो ईशा फांसी के फंदे से लटक रही थी। रिंकू ने परिवार वालों की मदद से आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा और ईशा को फांसी के फंदे से उतार लिया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

00000000
उन्हें कक्षा अध्यापक से दोनों लड़कियों के स्कूल न पहुंचने का सूचना मिली थी, जिस पर उन्होंने अभिभावकों को स्कूल में बुलाकर जानकारी देनी चाही, चूंकि ईशा हमेशा ही स्कूल आती रही है। कभी भी उसने क्लास नहीं छोड़ा। वह पढ़ाई में भी ठीकठाक थी, ईशा की मां स्कूल में आई थीं, उनसे बातचीत चल ही रही थी कि उनके पास फोन आया और वह स्कूल से घर चली गईं। बाद में घटना की जानकारी पर उन्हें बहुत दुख हुआ। --एसपी तिवारी, प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यायल नंबर दो
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
- छात्रा ने आत्महत्या की है उसका शव कब्जे में ले लिया गया। आत्महत्या के कारण जानने के प्रयास किए जा रहे हैं। -- केके तिवारी, कोतवाली इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed