{"_id":"a45a85cce9cd9844213e86560f5c3e77","slug":"nine-suspects-including-the-murderer-met-kirpal-details-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृपाल के कातिल समेत नौ संदिग्धों के डिटेल मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृपाल के कातिल समेत नौ संदिग्धों के डिटेल मिले
शाहजहांपुर
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बिटिया से दुराचार के मामले में जेल में बंद आसाराम के केस में शाहजहांपुर पुलिस के साथ तीन अन्य राज्यों की पुलिस भी साथ जुट गई हैं। शुक्रवार रात से यहां डेरा डाले अहमदाबाद पुलिस की टीम ने नौ संदिग्धों के फोटो और डिटेल यहां की जांच टीम को सौंपे है। इनमें से रविवार रात तक तीन की पहचान कर ली गई है। इनमें मामले के गवाह कृपाल सिंह को गोली मारने वाले भी शामिल हैं। साथ ही एक अन्य पर कातिलाना हमला करने वाले की तस्दीक हो चुकी है। इन सभी को उठाने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।
अहमदाबाद पुलिस ने जिन नौ संदिग्धों का ब्योरा सौंपा है, वे सभी आसाराम प्रकरण में ही अलग-अलग मामले में जमानत पर चल रहे हैं। इन सभी का बिगत दिनों किसी न किसी रूप में शाहजहांपुर आना-जाना रहा है। गवाह कृपाल सिंह पर 10 जुलाई को हुई हत्या से पहले इन सभी के यहां किसी न किसी रूप में मौजूदगी की पुष्टि मोबाइल काल डिटेल से की गई है। कृपाल सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद नारायण पांडेय के अलावा पूछताछ के लिए दिल्ली से बुलाए गए सुनील उपाध्याय और गाजियाबाद से बुलाए गए प्रदीप मिश्रा से मिली जानकारी भी इन तीनों के मैच कर गई है, जो अहमदाबाद पुलिस के नौ संदिग्धों की सूची में शामिल हैं।
एसपी बबलू कुमार ने कहा कि गुजरात, राजस्थान और हरियाणा की पानीपत की पुलिस टीमें भी अब यहां की जांच टीमों से हर जानकारी शेयर कर रही हैं। इससे पूरी साजिश के तह तक जाने में मदद मिलने की उम्मीद है।