फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nigohi uproar over the sharing of the house

निगोही में मकान के बंटवारे को लेकर बवाल

Sat, 28 Mar 2015 11:02 PM IST
निगोही।
निगोही। Updated Sat, 28 Mar 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में शनिवार को मकान के बंटवारे का विवाद बड़े बवाल की वजह बन गया। पुलिस द्वारा एक युवक की पिटाई से गुस्साए लोगों ने थाने के सामने जाम लगा दिया। इससे पहले कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष की एक महिला को मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की। सीओ के पिटाई करने वाले सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर जाम खुला। देर रात इस सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

निगोही कस्बा निवासी सलीम की नेत्रहीन पत्नी रानी और उसके जेठ अब्दुल सबूर, सद्दीक आदि के बीच मकान के के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सबूर का कहना है कि जमीन उनके नाम है। रानी गलत तरीके से उस पर मकान बनवा रही है। इधर, रानी जमीन को अपनी मिल्कियत बताती हैं। रानी ने इस जमीन पर दीवारें उठवा ली हैं। शनिवार को नसीम के पुत्र जीशान, अब्दुल सबूर आदि ने ये दीवारें ढहा दीं। रानी ने विरोध किया  तो इन लोगों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश की। इसी बीच खबर मिलने पर सिपाही अंकुर सहित पुलिस बल नसीम के घर जा धमका और नसीम के पुत्र जीशान को पकड़कर थाने ले आया।
विज्ञापन

बताते हैं कि थाने में जीशान की जमकर पिटाई की गई। इससे नाराज अब्दुल सबूर, ताहिर, नसीम, फारूख ने गांव के तमाम लोगों के साथ थाने के सामने शाहजहांपुर-पीलीभीत रोड पर जाम लगा दिया। बवाल की खबर मिलने पर सीओ सदर विजय शंकर मिश्र थाने पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की। देर रात सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने सिपाही अंकुर को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ ने विवादित जमीन पर निर्माम रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed