{"_id":"3130c76e570904948ed25c5918ce0dd3","slug":"neither-the-young-man-hanged-on-the-wife-s-parents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फांसी लगाई
रोजा।
Updated Mon, 14 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
पत्नी विछोह से आहत होकर अर्जुनपुर बरमौला गांव में एक युवक ने बरामदे में लगे पंखे के हुक में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। इस मामले में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव अर्जनपुर बरमौला निवासी प्रभुदयाल का 20 वर्षीय पुत्र भुवनेश्वर का विवाह हाल ही में रोजा क्षेत्र के सरही गांव की रजनी के साथ हुआ था। घरवाले बताते हैं कि रजनी इन दिनों अपने मायके में है। दो दिन पहले वह पत्नी रजनी को विदा कराने सरही गया था, लेकिन वह उनके साथ नहीं आई थी।
ससुराल से लौटने के बाद भुवनेश्वर उदास रहने लगा था। रविवार की सुबह उसके पिता प्रभुदयाल खेत पर चले गये और मां-बहन बाहर लगे नल पर कपड़ा धोने चली गईं। इसी बीच दिन के 11 बजे मौका पाकर भुवनेश्वर ने घर में कुंडी लगा ली और नारियल की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
कपड़े धोकर मां-बहन ने जब बंद दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया, तो वह नहीं खुला। शोर सुनकर ग्रामीणों ने इधर-उधर से झांककर देखा तो भुवनेश्वर को फंदे पर लटकते देखा। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
भुवनेश्वर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके परिवार और ससुराल वाले विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। इसकी मौत की वजह पारिवारिक कलह हो सकती है।
- ओमप्रकाश गौतम, एसएसआई रोजा