फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Neither the young man hanged on the wife's parents

पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फांसी लगाई

Mon, 14 Sep 2015 12:11 AM IST
रोजा।
रोजा। Updated Mon, 14 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Neither the young man hanged on the wife's parents
पत्नी विछोह से आहत होकर अर्जुनपुर बरमौला गांव में एक युवक ने बरामदे में लगे पंखे के हुक में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। इस मामले में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अर्जनपुर बरमौला निवासी प्रभुदयाल का 20 वर्षीय पुत्र भुवनेश्वर का विवाह हाल ही में रोजा क्षेत्र के सरही गांव की रजनी के साथ हुआ था। घरवाले बताते हैं कि रजनी इन दिनों अपने मायके में है। दो दिन पहले वह पत्नी रजनी को विदा कराने सरही गया था, लेकिन वह उनके साथ नहीं आई थी।
विज्ञापन

ससुराल से लौटने के बाद भुवनेश्वर उदास रहने लगा था। रविवार की सुबह उसके पिता प्रभुदयाल खेत पर चले गये और मां-बहन बाहर लगे नल पर कपड़ा धोने चली गईं। इसी बीच दिन के 11 बजे मौका पाकर भुवनेश्वर ने घर में कुंडी लगा ली और नारियल की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े धोकर मां-बहन ने जब बंद दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया, तो वह नहीं खुला। शोर सुनकर ग्रामीणों ने इधर-उधर से झांककर देखा तो भुवनेश्वर को फंदे पर लटकते देखा। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।


भुवनेश्वर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके परिवार और ससुराल वाले विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। इसकी मौत की वजह पारिवारिक कलह हो सकती है।
- ओमप्रकाश गौतम, एसएसआई रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed