फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Neeraj shattered on marital's wedding

करवाचौथ पर उजड़ा नीरज का सुहाग

Sat, 31 Oct 2015 08:32 PM IST
रोजा/शाहजहांपुर।
रोजा/शाहजहांपुर। Updated Sat, 31 Oct 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
Neeraj shattered on marital's wedding
थाना रोजा क्षेत्र में शुक्रवार को एक पत्नी का सुहाग सड़क हादसे में उजड़ गया। मृतक अपनी पत्नी से मिलकर वापस जा रहा था। करवाचौथ के दिन पति की मौत से पत्नी बेसुध हो गई है। उसे हादसे पर किसी तरह यकीन नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के गांव शेरपुर सरसवां में रहने वाले 32 वर्षीय धर्मेंद्र वर्मा की आठ साल पहले क्षेत्र के गांव मुड़िया निवासी नीरज से शादी हुई थी। नीरज सालभर से एक वर्षीय बेटे गोलू के साथ  मायके में रह रही थी। दोपहर में करीब तीन बजे धर्मेंद्र बाइक से मुकरमपुर बाजार में सौदा खरीदने आया था। नीरज का करवाचौथ का व्रत था, वह भी बाजार आई पूजा का सामान खरीदने आई थी। दोनों की बाजार में अचानक मुलाकात हो गई। दोनों के बीच बातचीत हुई। नीरज ने उसके साथ घर जाने की जिद की तो धर्मेंद्र ने उसे दस दिन बाद घर ले जाने का वादा किया। इसके बाद धर्मेंद्र अपनी बाइक लेकर घर जा रहा था, तभी मुकरमपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंची नीरज पति का शव देखकर बिलख-बिलख कर रोने लगी। वह अपनी किस्मत को कोस रही थी। परिवार के लोग उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed