फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   National highway clamped with tempo DCM, seven wounded

नेशनल हाईवे पर टेंपो डीसीएम से भिड़ी, सात घायल

Fri, 08 Dec 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।
अमर उजाला ब्यूरो रोजा। Updated Fri, 08 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
National highway clamped with tempo DCM, seven wounded
injured - फोटो : amar ujala
बरतारा के पास सुबह हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन


थाना रोजा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे टेंपो की डीसीएम से भिड़ंत हो गई। इस हादसे टेंपो चालक सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना रोजा के गांव पडना सिकंदरपुर निवासी 40 वर्षीय चरनलाल, 40 वर्षीय भूरेलाल, 25 वर्षीय मोनपाल, 45 वर्षीय ओमप्रकाश गांव के ही 26 वर्षीय नन्हे लाल अपने टेंपो पर बैठकर शहर की ओर मजदूरी की तलाश में आ रहे थे। जबकि सत्यपाल की 18 वर्षीय बेटी मधु इंटर की कोचिंग करने बरतारा आ रही थी। वहीं हरदोई के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी 22 वर्षीय सचिन कुमार भी मजदूरी की तलाश में शहर आ रहा था। सुबह लगभग 7:30 बजे टेंपो बरतारा के पास पहुंचा, तभी सामने शहर की ओर से आ रही डीसीएम ने टेंपो में साइड से टक्कर मार दी। इससे टेंपो हाईवे किनारे पलट गया और इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। वहीं डीसीएम का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में ओमप्रकाश की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed