{"_id":"f569bdaa82e6c1492d1b8c368b3a3af8","slug":"narendra-death-bu-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन नरेंद्र का शव पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथे दिन नरेंद्र का शव पोस्टमार्टम को भेजा
बंडा (शाहजहांपुर)
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को करंट लगने से गांव हसनापुर कॉलोनी के नरेंद्र की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने शव को मिट्टी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गौरतलब है कि रविवार की सुबह मोबाइल का चार्जर फटने से नरेंद्र को करंट लग गया था। परिवार के लोग उसे बंडा में निजी डॉक्टर के यहां ले गए तो नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया था। कुछ लोगों ने मृतक के परिवार वालों को सलाह दी कि करंट लगे व्यक्ति के शरीर से नीचे का हिस्सा मिट्टी में दबा दिया जाए तो करंट का असर समाप्त हो जाता है। इस पर परिवार के लोगों ने नरेंद्र के शव को मिट्टी में दबा दिया था। तीन दिन तक शव मिट्टी में दबा रहा। गांव के लोगों ने मृतक को घर के अंदर मिट्टी में दबाए जाने से बीमारी फैलने की आशंका जताई थी। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया तो बुधवार को बंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
खुटार के गांव नरौठा का मूल निवासी नरेंद्र 15 वर्ष से हसनापुर कालोनी में रह रहा था। भूमिहीन होने के कारण वह सीमेंट की नाद आदि बनाकर परिवार की गुजर करता था। नरेंद्र की मौत से उसकी पत्नी धनवत्ता और छह नाबालिग लड़कियों के सामने रोजी रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है।