{"_id":"58b432bb4f1c1bc056831ab0","slug":"nagrpal-theft-of-millions-from-five-houses-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरपाल गांव में पांच घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नागरपाल गांव में पांच घरों से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो सेहरामऊ दक्षिणी।
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
एसओ ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली
रविवार रात चोरों ने गांव नागरपाल में पांच घरों से जेवर, नकदी समेत लाखों का माल समेट लिया। सूचना पर थानाध्यक्ष ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
चोरों ने सबसे पहले नागरपाल निवासी राकेश पाल के घर से कमरे में लगी एलसीडी एवं पड़ोसी महेंद्र पाल के घर से मोबाइल चोरी किया। इसके बाद गांव के ही मनीराम पाल के घर से सोने के दो लॉकेट, कुंडल, चांदी की करधनी, दो जोड़ी पाजेब चोरी कर लिया। चोरों ने मनीराम के बेटे जयकरन की पत्नी सुनीता की अलमारी तोड़कर उसमें रखा सोने का लॉकेट, झुमकी एवं चांदी के बिछुवा आदि करीब दो लाख का माल चोरी कर लिया। घरवालों को सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई।
मनीराम के घर से निकलकर चोर रिटायर्ड फौजी चंद्रपाल मिश्र के घर में घुस गए। चोर यहां से बक्सा उठा ले गए। उसमें पांच हजार की नकदी के अलावा सोने के कुंडल, अंगूठी, झुमकी, चांदी की पाजेब, घड़ी एवं बारह बोर के 25 कारतूस रखे थे। चोर सारा सामान निकालकर बक्सा खेत में फेंक गए। इसके अलावा चोरों ने रामकुमार तिवारी के घर से उनकी पुत्रवधू शिल्पी की सोने की झुमकी, मांगवेंदी, अंगूठी चोरी कर ली। गांव वालों को सुबह पांच घरों में चोरी होने की खबर लगी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों से हजारों का माल समेटा
कलान। चोरों ने रविवार रात कस्बे की शांतिनगर कॉलोनी की नई बस्ती में दो घरों को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से हजारों की नकदी लेकर फरार हो गए। नई बस्ती निवासी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में एक बारात में गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखे दस हजार रुपये, एक जोड़ी झाले व बर्तन उठा ले गए। चोरी का पता तब चला जब वह वापस घर आए। इसके बाद चोरों ने जाकिर के घर में प्रवेश किया। चोर यहां से पांच सौ रुपये और कपड़ा बर्तन उठा ले गए। पीड़ितों ने चोरी के बावत थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।