फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   n broad daylight, the two groups in Ktiatola firing

कटियाटोला में दिनदहाड़े दो गुटों में फायरिंग

Wed, 25 Mar 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 25 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
n broad daylight, the two groups in Ktiatola firing
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला कटियाटोला में मंगलवार की सुबह दो माफिया गुटों में विवाद होने पर दोनों तरफ से दिनदहाड़े लाइसेंसी असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। दहशतजदा लोग घरों में दुबक गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुटों के लोग फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों गुटों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला कटियाटोला में रहने वाले एक गुट के परिवार का एक सदस्य सुबह करीब पौने दस बजे बाइक से रोजा जाने के लिए घर से निकला था, तभी बहादुरगंज में रहने वाले दूसरे गुट का एक सदस्य अपने साथियों समेत कार से निकला। दोनों के वाहन आमने-सामने आए तो उनमें विवाद होे गया। कार सवार लोगों ने बाइक सवार युवक पर असलहे तान दिए। खुद को घिरा देख वह जान बचाने के लिए फायरिंग करता हुआ घर की तरफ भागा। इस बीच उसके पक्ष के लोग असलहे लेकर आ गए और फिर दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। ताबड़तोड़ फायरिंग से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। दहशतजदा लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। सदर बाजार थाने से करीब ढाई सौ मीटर दूर हुई फायरिंग की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची, तो दोनों गुटों के लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने अब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


एक महीना पहले सपा नेताओं ने की थी फायरिंग
सपा नेता पिंटू तिवारी ने 23 मार्च की रात अपने साथियों के साथ खिरनीबाग चौराहा के पास पापड़ की फेरी वाले से विवाद होने पर लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने पिंटू तिवारी को रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पिंटू तिवारी और आदर्श मिश्रा के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसी रात थाने से जमानत देकर फायरिंग में इस्तेमाल की गई रायफल भी वापस कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चस्व की लड़ाई में हुई फायरिंग
फायरिंग करने वाले दोनों गुटों के खिलाफ पुलिस में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। दोनों गुटों वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फायरिंग हुई। इस घटना के बाद दोनों गुटों की बीच दुश्मनी बढ़ जाएगी। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो दोनों के हौसले बुलंद हो जाएंगे। आगे भी दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटनाएं होती रहेंगी।

आसपास के मकानों पर गोली के निशान
फायरिंग में चली गोलियां आसपास के घरों की दीवारों से टकराई, जिससे दीवारों में निशान बन गए। कहीं ये गोलियां किसी व्यक्ति के लगतीं तो उसकी जान ही चली जाती।

अंधाधुंध फायरिंग से रास्ता हुआ बंद
फायरिंग के बाद के इतनी दहशत फैल गई कि लोगों ने काफी देर तक उधर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटायी। पास में ही आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं फायरिंग की आवाज सुनकर स्कूल में दुबक गईं। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राएं डर की वजह से रास्ता बदलकर घर गईं।

घटना में थाना सदर बाजार पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी की तरफ से लिखाए गए मुकदमे में मोहल्ला बहादुरगंज में रहने वाले अंशुमान गुप्ता, अगिभनवेश गुप्ता, अभयराज गुप्ता और सोनू गुप्ता, मोहल्ला कटियाटोला में रहने वाले दूसरे पक्ष के राजेश यादव और जय सिंह यादव के खिलाफ धारा 160 में मुकदमा दर्ज किया गया है।


फायरिंग के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों गुटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। दोनों पक्षों के असलहों के निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-- जेपी तिवारी, इंस्पेक्टर थाना सदर बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed