फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   My little sister when playing ghost battle

भूत खेलने के दौरान लड़ाई में मरी छोटी बहन

Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
कलान थाना क्षेत्र के गांव हरजूनगला में तांत्रिक बाप द्वारा बेटी को पीटकर मारने की बात निराधार निकली जब रविवार को इस सूचना को तस्दीक करने पुलिस गांव पहुंची। ग्राम प्रधान नरेंद्र शाक्य और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में न तो पहले कोई तांत्रिक था और ना ही अब है। हां, बीते शुक्रवार को प्रेतसाया से प्रभावित होकर भूत खेलने के दौरान दो विवाहिता बहनें एक दूसरे से जमकर ल़ड़ने लगीं और उसमें छोटी बहन जलधारा (18) का सिर खटिए के पाए से टकराया तो वह बेहोश हो गई। थोड़ी देर में उसने दम तोड़ दिया। तब उसका शव लेकर उसका पति नेत्रपाल बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव केशवपुर गया और वहां अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कलाना थानाध्यक्ष प्रभुकांत ने गांव हरजूनगला में करीब चार घंटे तक अलग - अलग सभी से पूछताछ की तो यही तथ्य सामने आया। पुलिस की तफ्तीश के दौरान ही मृतका की मझली भाभी भी भूत खेलने लगी और कुछ देर बाद शांत हुई। यह दशा देखकर मृतका का 65 वर्षीय पिता अहिबरन ने थानाध्यक्ष से कहा कि यहां तो वह प्रेतसाया से उकता गया है और परिवारसमेत गांव छोड़कर कहीं अन्यत्र सकून से रहने का विचार कर कर रहा है। प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अहिबरन किसी नशे का भी आदि नहीं है और उसे तंत्र -मंत्र की कोई जानकारी नहीं है एवं ना ही अब तक गांव में ऐसा कोई रहा। पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए अहिबरन ने बताया कि बड़ी बेटी शिवधारा (30) का कुछ साल पहले और छोटी बेटी जलधारा की शादी साल भर पहले की थी। सावन माह में दोनों बेटियां मायके आई हुई थीं। प्रेतसाया से प्रभावित होकर दोनों यहां भूत खेलने लगती थीं और उस क्रम में दोनों आपस में लड़ने लगती थीं। परेशान होकर परिवारवाले दोनों बीते शुक्रवार की सुबह बदायूं के मंशा नगरा में एक तांत्रिक के पास ले गए जिसने झाड़फूंक के बाद दोनों को आइंदा आपस में न लड़ने को समझाया। फिर सभी घर वापस चले आए और यहां दोनों दामाद भी आए हुए थे। कुछ देर बाद दोनों बहनें फिर से भूत खेलने लगीं और आपस में मारपीट करने लगीं। थानाध्यक्ष ने मृतका के पिता, भाइयों और पति और बहनोई से भी बात की एवं किसी प्रकार का कोई सुबहा होने की स्थिति में तहरीर देने को कहा ताकि विधिक कार्रवाई की जा सके लेकिन परिवारवालों ने हाथ जोड़कर कहा कि यह स्वाभाविक घरेलू मामला था और इसमें उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी या करानी। उसके बाद पुलिस गांव से लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed