फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mussere tractor to be vulnerable to the death of brothers

ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौसेरे भाइयों की मौत 

Sun, 13 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सेहरामऊ दक्षिणी।
अमर उजाला ब्यूरो सेहरामऊ दक्षिणी। Updated Sun, 13 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mussere tractor to be vulnerable to the death of brothers
मौत - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की शाम मौसेरे भाई के साथ बाइक से घर वापस आते समय हुई ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देने के साथ शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे हैं। मृतक ननिहाल में हुए मुंडन कार्यक्रम की दावत खाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन

कस्बा निवासी 27 वर्षीय राहुल कश्यप गांव के ही रहने वाले अपने सगे मौसेरे भाई 25 वर्षीय सोनपाल के साथ गांव की पूर्व प्रधान के पुत्र की बाइक से अपनी ननिहाल हरदोई के थाना शाहबाद के गांव बेझा से देर रात मुंडन कार्यक्रम की दावत खाकर वापस घर आ रहे थे। जब इनकी बाइक बेझा से करीब एक किमी  दूर स्थित रास्ते में पड़ने वाली नरहइया मोड़ के पास पहुंची उसी समय सामने से नशे में धुत ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची शाहाबाद पुलिस ने शवों के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी, जिसकी सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राहुल अपने पीछे पत्नी बबली एवं पुत्री मानसी, दामिनी व रुक्मणी को छोड़ गया है। सोनपाल अपनी पत्नी गोदावरी एवं चार माह की पुत्री प्रीती को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed