{"_id":"57d6fad04f1c1b902cd47bf3","slug":"munshi-miscreants-shot-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मुंशी को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने मुंशी को गोली मारी, हालत गंभीर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर हालत में मुंशी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी 28 वर्षीय कमलेश कुमार पुवायां में किसी वकील के पास मुंशी का कार्य करता है। वह रोजाना जोगराजपुर से शाहजहांपुर जाने वाली रोडवेज बस से तहसील मुख्यालय जाता है और रात में इसी बस से घर लौटता है। सोमवार को भी कमलेश कुमार बस से गांव बेला में उतरा और पैदल घर के लिए चल दिया। रास्ते में झबरा ताल के पास कमलेश कुमार को सशस्त्र बदमाशों ने रोक लिया और असलहे तानकर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने कमलेश कुमार को गोली मार दी। पेट में दो गोली लगते ही कमलेश मौके पर गिर पड़ा, इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले।
कमल ने किसी तरह मोबाइल से परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर परिवार के लोग गांव के तमाम लोग के साथ मौके पर पहुंचे और कमलेश को खुटार के सरकारी अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर गांव के लोग घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, जांच कराई जा रही है।