{"_id":"7705204e0a7138a9ba6f67e65fab1948","slug":"municipality-contractor-including-a-revolver-steal-thousands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ठेकेदार के घर से रिवाल्वर समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिका ठेकेदार के घर से रिवाल्वर समेत हजारों की चोरी
जलालाबाद।
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
गांव रूस्तमपुर स्थित नगर पालिका के ठेकेदार घर से चोर उनका लाइसेंसी रिवाल्वर तथा 80 हजार की नगदी लेकर चंपत हो गए। घरवालों को चोरी की जानकारी सुबह होने पर तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, जबकि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।
उक्त गांव में रहने वाले राम कुमार गौतम के घर में एक जीना मकान के अंदर तथा दूसरा बाहर से आने जाने के लिए बना है। इसमें ताला लगा रहता है, लेकिन रात के दौरान उसमें घरवाले ताला लगाना भूल गये, जबकि इसी जीने के ऊपर बने कमरे में रखी सेफ में उनका लाइसेंसी रिवाल्वर तथा 80 हजार रुपये रखे थे तथा पास ही में सेफ की चाबी भी रखी थी। शुक्रवार सुबह जब गौतम बाहर निकलने से पहले रुपये लेने कमरे मे गये तो वहां से उक्त चीजें गायब देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई घरवालों से पूछने पर चोरी हो जाने की पुष्टि हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएसआई विपिन मौर्य ने जांच पड़ताल की, लेकिन अभी इस बारे में कोई सुरागकशी नही हो सकी है।