फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mumbai ZA The killer Idrish

मुंबई गया जुल्फिकार का हत्यारा इदरीश

Thu, 14 May 2015 08:27 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 14 May 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव पसगवां में मंगलवार रात गोली मारकर साले जुल्फिकार की हत्या करने वाला इदरीश पुलिस की पकड़ से दूर निकल गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि इदरीश मुंबई चला गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव पसगवां में मंगलवार को इदरीश अपनी पत्नी शानबी को मायके से जबरदस्ती लेने आया था। साले जुल्फिकार के विरोध करने पर इदरीश ने तमंचे से उस पर गोली चला दी थी। गोली जुल्फिकार के पेट में लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। जुल्फिकार के पिता इस्माइल ने इदरीश और उसके भाई अजमल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज करने बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिला। एसओ केके वर्मा के मुताबिक इदरीश और उसके भाई अजमल और अनीस मुंबई में सिलाई का काम करते हैं। कुछ दिनों पहले शादी और गांव में होने वाले उर्स के सिलसिले में सभी मुंबई से आए हुए थे। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि तीनों भाई मुंबई निकल गए हो। आरोपियों की तलाश की जा रही है। यहां नहीं मिलने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई टीम भेजी जाएगी। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से जुल्फिकार के परिवार वालों में काफी रोष है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed