फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother throws two-year-old son into canal

दो साल के बेटे को नहर में फेंक मां ने भी लगाई छलांग

Fri, 15 Dec 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बंडा (शाहजहांपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो बंडा (शाहजहांपुर)। Updated Fri, 15 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mother throws two-year-old son into canal
म‌ह‌िला काे ढूंढते गाेताखाेर - फोटो : अमर उजाला
बंडा थाना क्षेत्र के गांव मकसूदापुर में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे एक महिला ने पहले अपने दो वर्ष के बेटे को नहर में फेंक दिया और बाद में खुद भी कूद गई। बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन देर शाम तक गोताखोरों के तमाम प्रयासों के बाद भी महिला का शव बरामद नहीं हो सका था। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिलसंडा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे बंडा की ओर से एक बाइक पुल पर आकर रुकी। बाइक से उतरी महिला ने अचानक गोद के बच्चे को नहर में फेंक दिया और इसके बाद खुद भी छलांग लगा दी। यह देखकर वहां मौजूद गांव कुआंडांडा के राजेश कुमार वर्मा, जाहिद, असल, रामदास और पुल के पास बाल काटने की दुकान चलाने वाले बंडा के सुधीर कुमार चीखते हुए नहर के किनारे पहुंचे, लेकिन तब तक महिला और बच्चा नहर में डूब चुके थे। इस बीच मौका पाकर बाइक सवार पति और चचिया ससुर मौके से बिलसंडा की ओर भाग निकले। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही महिला और बच्चे की तलाश शुरू की तो नहर में लगभग दो सौ मीटर दूर बच्चे का शव मिल गया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गांव भांवी से गोताखोर बुलाकर देर शाम तक नहर में महिला की तलाश कराई गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शाम लगभग 7:30 बजे बंडा के गांव दोहना की सरबती यादव गांव के कई लोगों के साथ थाने पहुंचीं और बताया कि नहर में कूदने वाली उनकी बेटी 25 वर्षीय सरोजा देवी थी। सरोजा की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी वह अपने दो वर्षीय बेटे नितिन को लेकर मायके से पति विनोद सिंह, बरेली के थाना फतेहगंज के गांव हसनगंज गौंटिया निवासी और चचिया ससुर रविंद्र यादव के साथ ससुराल के लिए निकली थी। ससुराल जाते समय बेटी खुश थी। रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि सरोजा ने बेटे को नहर में फेंक खुद भी छलांग लगा दी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि सरोजा के पिता सुंदरलाल यादव की पहले ही मौत हो चुकी है। आठ बहनों और एक भाई में सरोजा तीसरे नंबर की थी। बंडा के कार्यवाहक एसओ आरिफ खां ने बताया कि शिनाख्त के बाद उनकी पहली प्राथमिकता सरोजा की तलाश है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सरोजा के घरवालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। सरोजा की मां ने फोटो के आधार पर मृतक नाती नितिन की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed