फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother student will College

मां कराएगी छात्रा का कॉलेज में दाखिला

Mon, 07 Dec 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 07 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mother student will College
जलालाबाद के गांव उदरापुर में गोली से घायल हुई छात्रा नीलम की मां ने उसके ठीक होने के बाद उसका डिग्री कॉलेज में दाखिला कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव उदरापुर निवासी विश्राम सिंह की 22 वर्षीय बेटी नीलम ने पिछले साल इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी में पास किया था। पांच साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके आठ महीने बाद भाई रामू की हत्या कर दी गई थी। इसी साल अप्रैल में छोटे भाई श्यामू की बीमारी से मौत हो गई थी। नीलम स्नातक करने के लिए डिग्री कॉलेज में दाखिला लेना चाहती थी, लेकिन घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण मां गंगा देवी ने दाखिला कराने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर मां-बेटी में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। शनिवार की दोपहर नीलम की इसी बात को लेकर मां से कुछ कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज नीलम ने घर में रखे तमंचे से अपने सीने पर गोली मार ली थी। घायल नीलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसे शहर के एक निजी में भर्ती कराया था। रविवार को भी नीलम की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने गोली लगने वाले घाव का ऑपरेशन किया है। बात करने पर गंगा देवी ने बताया कि बेटी के ठीक हो जाने बाद  किसी भी हाल में उसका दाखिला डिग्री कॉलेज में कराएंगी। वह अपनी बेटी की सलामती के लिए ईश्वर से दुआ कर रहीं है। उधर, जलालाबाद पुलिस ने गांव उदरापुर में घटनास्थल देखने गई, लेकिन परिवार का कोई सदस्य घर में नहीं होने के कारण लौट आई। इंस्पेक्टर जलालाबाद यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि घटनास्थल मुआयना करने गए थे, लेकिन छात्रा के घर पर कोई नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मां-बेटी के बीच कोई बात हुई थी, जिसके बाद छात्रा ने अपने को गोली मार ली।


एक झोपड़ी में गुजर-बसर कर रहा है परिवार
जलालाबाद। नीलम का परिवार थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव थाथरमई का रहने वाला है। वर्ष 2010 में उसका गांव बाढ़ की चपेट में आ गया था, जिसमेें नीलम का घर बह गया था। परिवार के लोग इसके बाद पलायन करके गांव उदरापुर में सड़क के किनारे झोपड़ी डालकर रहने लगे थे। नीलम के दो भाई, वीरेंद्र और धर्मेंद्र, हैं। दोनों मेहनत मजदूरी करके परिवार के का गुजारा करते हैं। घटना के समय दोनों मजदूरी करने गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed