फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mom's murder

रिवाल्वर न देने पर मां को मार डाला

Mon, 28 Sep 2015 12:05 AM IST
निगोही।
निगोही। Updated Mon, 28 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
mom's murder
मकान और जमीन पर कब्जा करने की नीयत से एक बेटे ने अपनी मां को लात-घूसों और फिर चारपाई से जमीन पर पटककर मार डाला। मृतका का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मांगने पर बेटे को लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर नहीं दी थी। इस मामले में आसपास के लोगों का कहना था कि आरोपी की बहन शादीशुदा होने के बावजूद मायके में ही जमीन और अन्य चीजें हथियाने के चक्कर में रह रही थी, जिसके चलते भाई-बहन में अक्सर झगड़े और मारपीट होती रहती थी। वहीं पुलिस ने महिला की मौत को स्वाभाविक मौत बताया है।
विज्ञापन

कस्बा की ओमवती की पुत्री राजा और पुत्र हरिओम के बीच मकान और जमीन का विवाद अरसे से चला आ रहा है। राजा की शादी थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव चनिन्युरा बहादुरपुर के रहने वाले अवधेश मिश्र के साथ हुई थी, लेकिन राजा मायके में अपनी मां ओमवती के पास ही जमीन और मकान हथियाने के लालच में रह रही थी। ओमवती भी बेटी राजा का पक्ष लिया करती थी। जमीन मकान न खिसक जाए इस बात से ओमवती का बेटा हरिओम दोनों से आए दिन झगड़ता रहता था।
विज्ञापन

पड़ोसियों के मुताबिक एक साल में दर्जनों बार दोनों पक्षों में मारपीट और गाली-गलौज हो चुकी थी, लेकिन पुलिस ने कोई तबज्जो नहीं दी। बताते हैं कि आज सुबह दस बजे हरिओम ने अपनी मां ओमवती से लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर देनेे को कहा। रिवाल्वर न देने पर हरिओम ने चारपाई पर लेटी अपनी बीमार मां ओमवती को उठाकर जमीन पर पटक दिया और कई लातें भी मारीं, जिससे ओमवती की तबियत बिगड़ गई। राजा अपनी मां ओमवती को कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गई, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जब तक ओमवती को जिला चिकित्सालय ले जाया जाता, तब तक उनकी मौत हो गई। मृतक ओमवती की पुत्री राजा ने निगोही थाना अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा को लिखित तहरीर दी। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने हरिओम को हिरासत में लिया है और ओमवती के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरिओम की मां ओमवती बीमार थी। उसकी उपचार के दौरान निजी चिकित्सक के यहां मौत हो गई। राजा अपने भाई हरिओम को जेल भिजवाना चाहती है, ताकि वह उसके मकान पर कब्जा कर सके। ओमवती की हत्या नहीं, स्वाभाविक मौत हुई है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही होगी।
- विनोद कुमार मिश्र, थाना अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed