फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mobile tower fire damage millions

मोबाइल टॉवर में लगी आग, लाखों की क्षति

Sun, 13 Sep 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 13 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mobile tower fire damage millions
थाना सदर बाजार क्षेत्र में केशव नगर कॉलोनी में रविवार को यूनियन बैंक की छत पर लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर के बीटीएस में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं कांट रोड पर अकर्रा रसूलपुर में ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
विज्ञापन

केशव नगर कॉलोनी में यूनियन बैंक की छत पर लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर में दिन में करीब चार बजे अचानक आग लग गई। टॉवर के बीटीएस से तेज लपटें और धुआं उठने लगा। आग की खबर फैलते ही कॉलोनी के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। बैंक के पास लगी रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में बीटीएस में लगे लाखों रुपये के उपकरण जल गए। अगर आग पास में लगे जनरेटर में लग जाती तो स्थिति काफी भयावह हो सकती थी। एफएसओ यदुनाथ सिंह यादव ने बताया कि बीटीएस में आग लगी है। इसमें काफी उपकरण जल गए है। कितने का नुकसान हुआ। यह तो कंपनी वाले ही बता सकते हैं। दूसरी तरफ कांट रोड पर गांव अकर्रा रसूलपुर में लगे बिजली के ट्रांसफर्मर में दोपहर आग लग गई। आग ने काफी भीषण रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed