{"_id":"52b40a309036f37c43c2b4193aa76c6c","slug":"mobil-on-the-bonnet-of-the-car-by-putting-the-briefcase-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के बोनट पर मोबिल डालकर ब्रीफकेस लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के बोनट पर मोबिल डालकर ब्रीफकेस लूटा
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में सोमवार को इमली रोड पर टप्पेबाजों ने सीमेंट व्यापारी की कार के बोनट पर मोबिल आयल डालकर ब्रीफकेस लूट लिया, हालांकि उसमें कुछ जरूरी कागजात ही भरे थे, नगदी कुछ नहीं थी। इससे पहले कोतवाली क्षेत्र में 26 जून को गर्रा नदी के पुल पर सर्राफा व्यापारी से डेढ़ लाख के जेवर लूट लिए गए थे।
पुवायां में रहने वाले सीमेंट व्यापारी राजेश गुप्ता का रेती रोड पर ऑफिस और गोदाम है। रोज की तरह वह करीब पांच बजे नितिन के साथ ऑफिस से घर जाने के लिए निकले थे। इमली रोड पर राजेश गुप्ता आम खरीदने लगे। कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नितिन से एक लड़के ने कहा कि कार से तेल टपक रहा है। नितिन कार से उतरे और बोनट खोलकर चेक करने लगे। इसी बीच वह लड़का कार में रखा ब्रीफकेस निकालकर भाग गया। जिस ठेले से राजेश गुप्ता आम खरीद रहे थे, उसने बदमाश को देखकर शोर मचा दिया। राजेश और नितिन ने बदमाश का पीछा किया। कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट किए खड़ा उसका साथी उसे बाइक पर बैठाकर भाग गया।
गर्रा नदी के पुल पर हुई लूट का खुलासा नहीं
मोहल्ला चौक में रहने वाले राकेश महरोत्रा की कार पर टप्पेबाजों ने मोबिल आयल डालकर गर्रा नदी के पुल के पास डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। कोतवाली पुलिस उस मामले का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।