{"_id":"d247b6784c20911c077f18bb22086bdf","slug":"mla-neeraj-victims-the-agreement-also-threatens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक नीरज ने पीड़िताओं को दी समझौते की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक नीरज ने पीड़िताओं को दी समझौते की धमकी
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
Updated Wed, 20 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
गांव बड़े हरेवा में मंगलवार की शाम पहुंचे विधायक नीरज मौर्य ने पीड़ित दलित महिलाओं पर आरोपी पक्ष के साथ समझौता करने का दबाव बनाया। कहा, समझौता करने में ही उनकी भलाई है। विधायक की इस बात से पीड़ित पक्ष में खासी नाराजगी है।
लड़के की मां ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे विधायक नीरज मौर्य गांव में आए। सबसे पहले वह आरोपियों के घर गए। उनसे बातचीत की। करीब आधा घंटे बाद विधायक उनकी बस्ती की तरफ आए और उन्होंने लड़के की मां को अकेले बुलवाया। आरोप है कि विधायक ने कोई दिलासा दिए बगैर सीधे कहा कि वह लोग इस मामले में आरोपियों से राजीनामा कर लें तो फायदे में रहेंगी। गांव में सभी को रहना है, हमारे लिए सभी लोग समान हैं। इस पर लड़के की मां ने कहा कि हम समझौता कर भी लें तो वे लोग हमें मार डालेंगे। पीड़िता ने कहा कि हम समझौता कैसे कर लें। न तो घर में मेरा लड़का है और न ही आदमी। विधायक के धमकी देने के बाद पीड़ित महिलाओं में काफी आक्रोश है। महिला के नहीं मानने पर विधायक बिना कुछ कहे गांव से चले गए।
महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोप सरासर गलत हैं। मेरे पास आए पीड़ित पक्ष के राजेंद्र ने कहा कि लड़के की मां आपसे मिलना चाहती हैं, तब मैंने उससे बात की। लड़की को भगाने के आरोपी संतोष के पिता भोला का कहना है कि उसकी पत्नी को सपा की एक नेत्री ने गुमराह करके उनके खिलाफ अनर्गल आरोप लगाने को भड़काया। विधायक होने के नाते मेरे लिए दोनों पक्ष समान हैं। कुछ लोग इस घटना को लेकर आरोप लगाने की ओछी हरकतों पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
- नीरज मौर्य, विधायक
धमकी देने वालों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
पीड़ित पक्ष को धमकाने के आरोपी गांव हरेवा निवासी श्रीपाल के रिश्तेदार खड़गपाल की एक नाली बंदूक (एसबीबीएल) का लाइसेंस निरस्त करने के लिए सीओ और एसडीएम की संस्तुति सहित आख्या डीएम को भेजी गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति तथा जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष के आगमन के दौरान पीड़ित महिलाओं के पक्ष के लोगों ने बताया कि आरोपियों के चौक गांव का रिश्तेदार उन लोगों को कई बार धमका चुका है, कहता है कि जब गांव से पुलिस चली जाएगी तब वह उन लोगों को देख लेगा बताया कि उसके पास रिवाल्वर भी है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुये उपाध्यक्ष ने धमकाने वाले आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर उसे पाबंद किए जाने के निर्देश दिए जाने के निर्देश एडीएम वित्त पीके श्रीवास्तव को दिये।
पीड़ितों को 21 मई तक मोबाइल दिलाने के निर्देश
बुधवार को गांव हरेवा पहुंचे अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व्यास जी गाेंड ने पीड़ित महिलाओं से पूरी घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद कहा कि प्रशासन द्वारा सही तरीके से कार्रवाई की जा रही है। यदि इसके बाद भी कोई समस्या हो तो वह लोग उनसे फोन से संपर्क कर सकते हैं। इस पर पीड़ितों ने उन्हें बताया कि घटना वाले दिन दबंगों ने सबसे पहले मोबाइल ही छीने थे। जो आज तक वापस नहीं मिल सके। इस पर गाेंड ने तुरंत ही एसएसआई विपिन मौर्य को तलब कर पीड़ितों के सभी मोबाइल कल तक बरामद कर उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
आरोपियों में एक महिला ने डाली कोर्ट में सरेंडर अर्जी
महिलाओं को नंगा कर उन्हें गांव में घुमाने की घटना में चार पुरुषों समेत छह महिलाओं को नामजद किया गया था। जिसमें तीन महिलाएं और चार पुरुष आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। बुधवार को इस मामले की आरोपी श्रीदेवी नाम की महिला ने कोर्ट में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।
यह भी पहुंचे गांव
बुधवार को हरेवा गांव में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रकाश जोशी, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव ललित जोशी तथा संजय करोला ने पीड़ित महिलाओं से घटना के बाबत जानकारी लेकर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया बोले वह घटना की रिपोर्ट कमेटी को सौंपेंगे। इसके बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ गोपाल मोहन द्विवेदी, विनोद चंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह, रामू अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कानपुर जोन के बसपा कोऑर्डीनेटर जसकरन सिंह और बसपा के पवन कठेहरिया, कुलदीप सिंह, राकेश कठेहरिया, अवधेश सागर ने भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार की महिलाओं से घटना के बारे में जानकारी ली।
उधर देर शाम शहर विधायक सुरेश खन्ना भी गांव हरेवा पहुंचे और पीड़ित महिलाओं से वार्ता कर घटना के बारे मे जानकारी ली। खन्ना ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुये पीड़ितों का हर तरह की मदद देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ मनेन्द्र गुप्ता, राजवीर सिंह, श्याम मुरारी सक्सेना, जितेंद्र सहाय और संजीव गुप्ता मौजूद रहे।