रहस्मय ढंग से लापता युवक नहीं मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेरह दिन से लापता युवक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उसके परिवार के लोग उसका पता लगाने की मांग को लेकर कोतवाली से लेकर अधिकारियों तक के चक्कर काटते घूम रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गांव बितौनी निवासी आशाराम की पत्नी सुशीला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 24 अगस्त को उसका 30 वर्षीय पुत्र आशुतोष अपनी 10 वर्षीय भतीजी निरंसी को लेकर पुवायां में जूनियर हाईस्कूल गया था। स्कूल से दोनों पैदल घर आ रहे थे। रास्ते में लखपेड़ा बाग के पास एक बाइक सवार ने निरंसी को जबरन बाइक पर बैठा लिया। आशुतोष के विरोध करने पर बाइक सवार ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया और निरंसी को लेकर चला गया। कुछ आगे जाने के बाद बाइक सवार निरंसी को गन्ने के खेत के पास जाकर पीटने लगा। शोर होने पर पास ही बकरी चरा रही एक महिला मौके पर पहुंची तो बाइक सवार निरंसी को छोड़कर चला गया। उधर, आशुतोष भी तभी से गायब है।
तहरीर में कहा गया है कि आशुतोष का रिश्तेदारी में विवाद चल रहा है। आशंका है कि रिश्तेदारों ने ही उसका अपहरण कर लिया है। आशुतोष के परिवार का आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है, जिससे वह लोग बेहद परेशान हैं।