फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   missing girl

पांच दिन से लापता किशोरी का शव मिला

Tue, 03 Feb 2015 11:07 PM IST
देवकली (शाहजहांपुर)।
देवकली (शाहजहांपुर)। Updated Tue, 03 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
missing girl
बंडा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गौंटिया से पांच दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार को नबीनगर गांव के पुल के पास शारदा नहर में पाया गया। किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के साथ रेप कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की सुबह घर के लोग जब सोकर उठे तो किशोरी बिस्तर पर नहीं मिली थी। गांव के ही युवक गंगा सिंह का मोबाइल फोन विस्तर पर मिला था। किशोरी के परिवारवालों ने युवक की तलाश की तो वह भी घर से गायब मिला। बताया गया कि वह बृहस्पतिवार की रात से घर नहीं आया है। इसके बाद किशोरी के पिता ने बंडा थाने में गंगा सिंह के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव के कुछ लोगों ने जंगल से लकड़ी लेकर लौटते समय किशोरी का शव नहर में पड़ा देखा। नहर में चार दिन से पानी काफी कम चल रहा है, इसलिए लाश दिख गई। जानकारी मिलने पर किशोरी के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। किशोरी की नाक पर पर चोट का निशान था और उस पर खून लगा हुआ था। नहर की पटरी के पत्थरों पर भी खून के छींटे थे। सूचना पाकर एसओ रजी अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जिन्हें देखकर वहां मौजूद लोग हंगामा और नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण उनकी बेटी के साथ रेप कर हत्या कर दी गई है। किशोरी के पिता ने कहा कि आरोपी का चाचा प्रयाग सिंह मुरादाबाद में सिपाही है। प्रयाग सिंह ने बंडा थाना पुलिस को फोन कर दिया था और इस कारण थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश करने से साफ इन्कार कर दिया। यही नहीं, एक सिपाही ने किशोरी के पिता को धमकाया और चुप रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने और आरोपी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नहर की पटरी पर धरना देने लगे। सीओ उमेश शर्मा ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया। रात पौने नौ बजे किशोरी का शव नहर से निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed