फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   missing girl

खुद डूबी या डुबाई गई रहस्य बरकरार?

Wed, 04 Feb 2015 11:54 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Wed, 04 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
missing girl
लापता होने के पांच दिन बाद शारदा नहर में मृत मिली लक्ष्मनपुर गौंटिया की किशोरी की मौत पानी में डूबने से हुई थी। महिला डॉक्टर सहित पैनल से कराए पोस्टमार्टम में किशोरी के पेट में मिट्टी आदि मिलने से यह बात सामने आई है। इससे यह गुत्थी उलझ गई है कि वह खुद डूबी या डुबाई गई। वहीं इतना पक्के तौर पर अनुमान लगा लिया गया है कि शुक्रवार को गायब होने के दिन ही या फिर अगले दिन उसकी मौत हो गई थी। लड़की से रेप हुआ या नहीं, इसका पता लगाने के लिए स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन

किशोरी 30 जनवरी को सुबह घर से गायब पाई गई थी। लड़की के पिता की ओर से पड़ोस के ही गंगासिंह पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब एक दिन पहले मंगलवार दोपहर लड़की का शव नबीनगर पुल के पास शारदा नहर में पड़ा पाया गया था। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई थी और डीएम को मौके पर बुलाए जाने की मांग करते हुए घरवालों ने शव को उठने नहीं दिया था। रात नौ बजे स्थानीय नेताओं के समझाने पर परिवार के लोगों ने शव पुलिस को कब्जे में लेने दिया था। बुधवार को लड़की के शव का पैनल ने पोस्टमार्टम किया, पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की जानकारी मिली है। अब पुलिस को यह पता लगाना है कि लड़की खुद डूबी है या उसे कहीं नहर में धक्का देकर हत्या तो नहीं कर दी गई।
विज्ञापन


कम पानी में कैसे डूबी लड़की?
देवकली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की की मौत डूबने से होना पाया गया है, लेकिन शारदा नहर के आसपास के गांवों के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व नहर में पानी रोक दिया गया था। शुक्रवार को नहर में पानी बेहद कम हो चला था। कम पानी में किसी के डूबकर आत्महत्या करना मुश्किल लगता है। ऐसे में आशंका यह भी हो सकती है कि उसे जबरन पानी में डुबाया गया हो और मरने तक उसे दबाए रखा गया हो। कहीं न कहीं संघर्ष तो हुआ ही है, क्योंकि उसकी नाक पर चोट के निशान पाए गए थे। वहीं यदि नहर में पानी पर्याप्त था तो ऐसे में आरोपी के घरवालों के आरोप यह संकेत दे रहे हैं कि किशोरी खुद ही नहर में डूबी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगासिंह के ऊपर टिकी जांच
देवकली। किशोरी की मौत के मामले में उसे भगाने के आरोप में नामजद गंगासिंह के ऊपर पुलिस की जांच आ टिकी है। तमाम ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब गंगासिंह के मिलने के बाद ही मिल सकेगा और इसके बाद ही इस केस की गुत्थी सुलझ सकेगी, लेकिन पुलिस अभी तक गंगासिंह का कोई पता नहीं लगा सकी है, हालांकि सीओ पुवायां ने जल्द ही उसके पकड़े जाने का दावा किया है। एक बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर गंगासिंह पुलिस के सामने क्यों नहीं आ रहा है?
गांव के कुछ लोग बताते हैं कि लड़की शुक्रवार सुबह गायब हो गई थी, लेकिन गंगासिंह शुक्रवार शाम तक गांव में मौजूद रहा। अब लाश मिलने के बाद आरोपी के घर पर कोई नहीं है, लेकिन पास में रहने वाली उसकी दादी जमुना देवी का आरोप है कि उनके पौत्र के जिस मोबाइल फोन को लड़की के बिस्तर पर मिलने की बात कही जा रही है वह ट्यूशन पढ़ाने जाते समय गंगासिंह से शुक्रवार नौ बजे मारपीट कर छीना गया था। मारपीट में लड़की के पिता के अलावा एक रिश्तेदार भी शामिल था। वह स्वीकार करती हैं कि उनके पौत्र का मृतका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवार वाले जल्द शादी का दबाव बना रहे थे, लेकिन गंगासिंह बड़े भाई और बहन की शादी के बाद ही अपनी शादी करना चाहता था। इसको लेकर लड़की के परिवार के लोग नाराज थे। लड़की भगाने का आरोप लगने के बाद उन लोगाें ने मंगलवार को गांव में पंचायत बुलाई थी। पंचायत में वे लोग यह बात रखना चाहते थे कि पौत्र को पुलिस से बेवजह परेशान न कराया जाए। बोलीं, मामले की जांच में पौत्र दोषी मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। लड़की के परिवार से कोई भी पंचायत में शामिल होने नहीं आया। लड़की का एक रिश्तेदार का उनके पौत्र से खुन्नस भी मानता था। दादी का कहना है कि यदि गंगासिंह ने लड़की भगाई होती तो वह उसकी हत्या क्यों करता?


दो लोग पुलिस हिरासत में
देवकली। गंगासिंह ने अपनी बहन की शादी गांव में ही तय की थी। मंगलवार रात पुलिस गंगासिंह के होने वाले बहनोई और उसके चाचा को थाने ले आई थी। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस किसी को भी पकड़े जाने से इंकार कर रही हैं, लेकिन युवक के परिवार वालों ने उसे थाने ले जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed