{"_id":"5bae660c867a557fe3049155","slug":"minor-dies-as-roof-falls","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची छत ढहने से बालक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची छत ढहने से बालक की मौत, चार घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर के मोहल्ला नितगंजा में शुक्रवार रात मकान की कच्ची छत ढह जाने से चार वर्षीय बालक की डबकर मौत हो गयी। जबकि दंपत्ति समेत चार लोग घायल हो गये हैं। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला नितगंजा निवासी 38 वर्षीय अमित अपनी पत्नी नीरू, छह वर्षीय बेटे निर्भय और चार वर्षीय अरब और दो वर्षीय राघव के साथ मकान में लेटा था। रात करीब साढ़े नौ बजे कच्ची छत का एक हिस्सा ढह गया,जिससे मलबे के नीचे परिवार के सभी लोग दब गये। घटना के बाद पड़ोस के लोगों ने दबे हुए लोगों को निकाला और सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने चार वर्षीय अरब को मृत घोिषत कर दिया। वहीं परिवार के अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। जहां महिला की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों को देखने के लिए एसडीएम भी अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन