फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Millions of servants store By stealing the shoes sold

नौकरों ने दुकान से लाखों के जूते चोरी करके बेचे

Fri, 17 Apr 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 17 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Millions of servants store By stealing the shoes sold
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी में रहने वाले मोहम्मद रिजवान की जेल रोड पर जूते की दुकान में काम करने वाले दो नौकरों ने गोदाम से धीरे-धीरे जूता चोरी करके लाखों का चूना लगा दिया। चोरी के जूते खरीदने वाला खराब हुए जूते बदलवाने जब दुकान पर पहुंचा तो दोनों नौकरों का भेद खुला। दुकान मालिक ने नौकरों को सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान जूते के थोक व्यापारी हैं। मोहल्ला हद्दफ चौकी निवासी शेखर और मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी शान उनकी दुकान पर पिछले काफी समय से काम कर रहे थे। रिजवान की दुकान के पीछे ही गोदाम है। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान पर एक ग्राहक आया। उसने जूता खराब होने की शिकायत करते हुए उसे बदलने की बात कही। रिजवान ने पूछा कि यह जूता तुमने किससे और कितने में खरीदा था। इस पर ग्राहक ने बताया कि उसने शेखर से पांच सौ रुपये में जूता लिया था, जबकि जूते की असली कीमत 15 सौ रुपये थी। यह सुनकर रिजवान का माथा ठनका। उन्होंने ग्राहक को संतुष्ट करने के बाद शेखर पर नजर रखनी शुरू कर दी तो पता चला कि अगर दुकान पर दस जोड़ी जूते मंगाए जाते थे तो शेखर शान की मदद से गोदाम से 15 जोड़ी जूते निकालता था। जूते कहीं छुपाकर रख दिए जाते थे। बाद में दोनों मिलकर दुकानदारों को औने-पौने दामों में बेच देते थे। राज खुलने के बाद रिजवान, शेखर और शान को थाना सदर बाजार लेकर आए। पुलिस पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वह करीब दो लाख रुपये जूते बेचकर कमा चुके हैं।
विज्ञापन

रिजवान के मुताबिक करीब पांच लाख रुपये के जूते दोनों ने मिलकर चोरी किए हैं। पुलिस इस मामले में चोरी के जूते खरीदने वाले दुकानदारों को भी बुलाकर पूछताछ कर रही है। रिजवान ने दोनों नौकरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि दोनों नौकरों से पूछताछ की जा रही है। चोरी के जूते खरीदने वाले कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed