{"_id":"3344dc8d2ba6183fcaabb8f8e68eb031","slug":"merchant-bank-guard-butt-son-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक गार्ड ने व्यापारी पुत्र को बट से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक गार्ड ने व्यापारी पुत्र को बट से पीटा
शाहजहांपुर
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार के किशनेश्वर की मेन रोड पर अनाज की आढ़त है। बृहस्पतिवार को उनका पुत्र विवेक कुमार रुपये जमा करने बैंक ऑफ बड़ौदा की मलिका शाखा गया था। विवेक का आरोप है कि शराब के नशे में धुत्त बैंक के गार्ड गांव झदिया निवासी प्रभजोत सिंह ने उससे अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और रायफल की बट से पीटकर घायल कर दिया। गार्ड ने जान से मारने की नियत से उस पर रायफल तान दी। शोर मचाने पर बैंक के कर्मचारियों ने गार्ड को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पाकर खुटार के तमाम व्यापारी बैंक शाखा पर जा पहुंचे और गार्ड की अभद्रता पर रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
इस बीच गार्ड ने कमरे का दरवाजा तोड़ने के प्रयास शुुरू कर दिए। बाहर निकाले जाने पर गार्ड मौके से भाग निकला। शाखा प्रबंधक सर्वेश यादव ने बताया कि गार्ड ने शायद लंच के समय शराब का सेवन कर लिया था। जिसके चलते उसने ग्राहक के साथ अभद्रता की। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। गार्ड का निलंबन कराया जाएगा। ग्राहकों के साथ अभद्रता कतई स्वीकार्य नहीं है। विवेक ने गार्ड के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।