{"_id":"594d62c94f1c1bcf0b8b493c","slug":"married-to-death-without-having-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतान न होने पर विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतान न होने पर विवाहिता को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के कई साल बाद भी संतान न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने उसके सास, ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
सीतापुर के थाना रामकोट के गांव पीतपुर निवासी जगतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सोनी की शादी गांव चकचंद्रसेन निवासी ऋषिपाल सिंह के साथ सात साल पहले की थी। दामाद शाहजहांपुर की प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकरी करता है जबकि सोनी गांव में रहती थी। शादी के बाद कोई औलाद न होने से ससुराल वाले सोनी को परेशान करने लगे। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। बृहस्पतिवार को सोनी को उसके देवर दुर्वेश सिंह, जेठ अवधेश सिंह, ससुर जगदीश सिंह और सास प्रेमा देवी ने बुरी तरह पीटा और फिर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। ससुराल वालों ने उन्हें सोनी की तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब वह सोनी की ससुराल पहुंचे तो उसकी लाश मिली। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।