फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married killed for dowry knockout

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर मार डाला

Sat, 25 Jul 2015 09:26 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sat, 25 Jul 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
Married killed for dowry knockout
शुक्रवार रात गांव भुड़िया में एक विवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता की ओर से दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में मृतका के पति, देवर तथा ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि शुक्रवार रात पति से मामूली कहासुनी हो जाने के बाद मृतका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बरेली के थाना भमौरा के गांव कोहनी प्रतापपुर निवासी जगदीश ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी 22 वर्षीय बेटी प्रीती की शादी करीब चार साल पहले गांव भुड़िया निवासी जय सिंह के साथ की थी। इसमें अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराली उक्त दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही बाइक तथा 50 हजार नगद मंगाने का दबाव उसकी बेटी पर बनाते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस मांग के पूरा न होने पर शुक्रवार रात जय सिंह उसके भाई हर सिंह तथा उसके पिता वीरपाल ने उसकी बेटी को पीटकर मार डाला। घटना की जानकारी पाकर कोतवाल आरपी सिंह, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव उक्त गांव पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

इस संबंध में मृतका के ससुरालवालों ने बताया कि शुक्रवार शाम पति से कहासुनी हो जाने के बाद नाराज प्रीती ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जाने दे दी। इसकी सूचना उन लोगों ने पुलिस तथा प्रीती के मायके वालों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed