फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manoj was killed in the triangular relationship

त्रिकोणीय प्रेम संबंध में हुई मनोज की हत्या

Thu, 24 Dec 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 24 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Manoj was killed in the triangular relationship
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई में रहने वाले मोबाइल विक्रेता मनोज साहू की हत्या के मामले में पुलिस तफ्तीश में त्रिकोणीय प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्यारों को ट्रेस कर लिया है। बताया जाता है कि जिस कोमल नाम की लड़की से मनोज के संबंध थे उसे एक दूसरा लड़का भी चाहता था। उसी लड़के ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मनोज की हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या वाले दिन मनोज कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली अपनी प्रेमिका कोमल के बुलाने पर दोस्त रचित के साथ मिलने गया था। सूत्रों के मुताबिक मनोज की प्रेमिका कोमल को कोई दूसरा लड़का भी एक तरफा प्रेम करता था, लेकिन कोमल उससे बात नहीं करती थी। इसी से बौखलाए कोमल के दूसरे आशिक ने मनोज को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। मनोज अक्सर कोमल से मिलने उसकी कॉलोनी में जाता था। यह बात कोमल के दूसरे आशिक को पता था। मंगलवार को उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर मनोज को रास्ते में घेर लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों युवकों और कोमल को भी ट्रेस कर लिया है। हत्या करने वाला युवक अपने घर पर ताला डालकर फरार है। कोतवाली पुलिस ने उसकी तलाश में कई दबिशेें दी हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। इंस्पेक्टर केके तिवारी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा हो जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed