{"_id":"58d2c1be4f1c1ba16e1a2376","slug":"manchale-can-not-escape-the-flirting","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी की तो बच नहीं पाएंगे मनचले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी की तो बच नहीं पाएंगे मनचले
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एंटी रोमियो स्क्वाएड ने जीएफ कॉलेज गेट पर चेक किए संदिग्ध युवक
- पुलिस लाइन में डीआईजी के निर्देश के बाद शुरू की चेकिंग
- पुलिस लाइन में बैरक, हॉस्टल का किया गया लोकार्पण
छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वाएड का गठन कर मनचलों पर लगाम कसने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस लाइन में डीआईजी आशुतोष कुमार की मीटिंग में दिशा निर्देश मिलने के बाद टीम ने शहर के अंदर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान तीन दो पहिया वाहन और एक चौपहिया वाहन का चालान किया गया। संदिग्ध नवयुवकों को हिदायत दी गई।
पुलिस लाइन में डीआईजी ने सबसे पहले महिला हॉस्टल व बैरक का लोकार्पण किया। इसके बाद एसपी केबी सिंह, एसपी सिटी कमलकिशोर, सीओ सिटी व थानाध्यक्षों के साथ मीटिंग कर उन्हें बताया गया कि वह सभी लोग स्कूल, कालेज, मंदिर गेट पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाएं। इस दौरान यदि कोई भी महिला या छात्रा से छेड़छाड़ करने की कोशिश करें या जरा भी संदिग्ध नजर आए उसकी चेकिंग करें। अपराध करने वालों को लगे कि पुलिस पूरी तरह से मूवमेंट में हैं। इसके बाद पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर निकल पड़ी। सीओ सिटी अवनीश्चर चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने जीएफ कॉलेज गेट, कनौजिया अस्पताल तिराहा, अंटा चौराहा, विसरात रोड, राजघाट चौकी आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो बाइक, एक स्कूटी और एक कार का चालान किया गया। नवयुवकों को चेक किया गया। उनके पास कॉलेज का परिचय पत्र न होने के कारण उन्हें हिदायत दी गईं। राजघाट चौकी के पास शराब पीने वाले लोगों को हिदायत दी गई कि इस स्थान पर दोबारा शराब न पीएं।