{"_id":"659ddc5c68004771aff0657e40b91bc5","slug":"man-sleeping-in-the-house-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रहे युवक को मारी गोली
चांदपुर (खुटार)।
Updated Sat, 02 Jan 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
गांव नवदिया नवाजपुर निवासी मटरू को घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। परिवार के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
मटरू के परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग उसके घर घुस आए और आते ही मटरू को गोली मार दी। गोली लगने पर घर के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल हो खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद मटरू के पिता पेमन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि 29 दिसंबर को मटरू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके चाचा श्रीकृष्ण और चाची माहेश्वरी की मौत हो चुकी है। उनकी जायदाद का एकमात्र वारिस चाचा का 10 वर्षीय पुत्र सोमा है। एक रिश्तेदार की नियत सोमा का जायदाद पर खराब हो गई और उसने स्वयं को भवन स्वामी बताते हुए चाचा के मकान को बिक्री कर दिया और सोमा को लेकर कहीं चला गया है। मकान खरीदने वाले कब्जा करने पहुंचे तो उसे मामले की जानकारी हुई। विरोध करने पर मकान खरीदने वालों ने जातिसूचक गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
अज्ञात लोगों पर फायरिंग करने का आरोप
खुटार। नगर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अवनीश मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ घर में था। घर के बाहर अचानक किसी ने फायर कर दिया कुछ देर बाद दो फायर उसके घर के दरवाजे पर किये गए। जब वह घर से बाहर निकला तो तीन अज्ञात लोग दरवाजे पर खड़ी उसकी मारुति कार पर फायरिंग करते हुए भाग निकले, जिससे उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।