बस की खिड़की से निकाल रखा था सिर और चली गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र के गांव महमदापुर अजमाबाद निवासी 52 वर्षीय जुगुल किशोर मिश्र की कांट-जलालाबाद रोड पर अकर्रा रसूलपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह हुए हादसे में मौत हो गई। वह रोडवेज बस में खिड़की से सिर बाहर निकाले हुए थे, सामने से आए ट्रक ने साइड से निकलने के दौरान उन्हें चपेट में ले लिया। घटना के बाद से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जुगुल किशोर तीन दिन बाद इलाहाबाद से लौट रहे थे। रात में रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह गांव पहुंचने के लिए बस स्टैंड से रोडवेज बस में सवार हुए। यात्रा के दौरान वह सिर खिड़की के बाहर निकाले थे। तड़के लगभग पांच बजे बस कांट-जलालाबाद रोड पर अकर्रा रसूलपुर और गीतापुरम् कालोनी के बीच पहुंची, तभी जलालाबाद की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सामने से बस को ओवरटेक करते हुए निकला, तभी जुगुल किशोर का सिर ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसके सिर के एक हिस्से का भेजा उड़ गया। बस में सवार यात्री सहम गए। महिलाओं और बच्चों में खून देखकर चीख- पुकार मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। खून से लथपथ जुगुल किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल के जरिए घरवालों तक सूचना पहुंची।
रोडवेज बस चालक इकबाल की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है।