फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maiden maiden's cash-stolen cash

मायके गई युवती के जेवर-नगदी चोरी

Tue, 13 Jun 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
एक युवती ने मायके की एक महिला पर जेवर और नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना बघौली के गांव सुन्नी महरी निवासी विजय गुप्ता की पत्नी सोनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल को वह अपने मायके खुटार गई थी। सोमवार को वह अपनी बहन के घर सिंधौली गई और वहां बैग खोलकर देखा तो बैग में रखे सोने के झाले, टॉप्स, हार, पायलें और 18 हजार रुपये की नगदी गायब थी। माल- जेवर गायब देख उसके होश उड़ गए। वह वापस मायके पहुंची और जेवर, नगदी चोरी की बात बताई तो मायके की एक महिला झगड़ा करने लगी। युवती के अनुसार उसे शक है कि उक्त महिला ने ही उसके जेवर और नगदी चोरी की है। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि सोनी की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। मामला सही पाया गया तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed