{"_id":"941990c58cc09fe11d618ddec1ec3702","slug":"lured-two-million-43-thousand-deceived-by-accountant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख का लालच देकर मुनीम से 43 हजार ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख का लालच देकर मुनीम से 43 हजार ठगे
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडीमेड गारमेंट्स की थोक की दुकान पर काम करने वाले मुनीम अंकित चौहान से कोतवाली क्षेत्र की केरूगंज शाखा में सोमवार को ठगों ने दो लाख रुपये का झांसा देकर 43 हजार रुपये ठग लिए। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक ठग की तस्वीर आ गई है। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना सदर बाजार के मोहल्ला चमकनी करबला में रहने वाले अंकित चौहान बहादुरगंज की खान मार्केट में एमआर खान उर्फ बबलू की कपड़े की दुकान पर मुनीम है। अंकित रोजाना की तरह दुकान पर काम करने वाले अनुज के साथ केरूगंज स्थित एसबीआई की शाखा में दुकान के 43 हजार रुपये जमा करने गए थे। अंकित बैंक में फार्म भर रहा था, तभी एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि उसे भी दो लाख रुपये जमा करने हैं। उसने अंकित से अपना फार्म भरवाया। इसके बाद वह व्यक्ति अंकित को बातों में फंसाकर बैंक के बाहर ले आया। उसने अंकित को एक अखबार में बंधा पैकेट दिया। उसने कहा कि इसमें दो लाख रुपये हैं, अपने रुपये जमा करने के बाद बाकी के रुपये उसके खाते में जमा कर देना। पैकेट के बदले में उसने 43 हजार रुपये ले लिए। वह व्यक्ति अपने एक साथी के साथ बैंक के बाहर ही खड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों चले गए। अंकित ने अखबार का पैकेट खोलकर देखा तो उसमें कागज थे। जब काफी देर अंकित और अनुज दुकान पर नहीं पहुंचे तो मालिक एमआर खान ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। काफी देर बाद दोनों दुकान पर पहुंचे और उन्होंने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मालिक को दी। उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की तहरीर पुलिस में दी। पुलिस ने बैंक पहुंचकर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज में अंकित ने ठग को पहचान लिया है। पुलिस ने उसका फोटो निकलवा लिया है। उसने पहले बताया कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रुपये लूट लिए थे। अंकित पुलिस के सामने बार-बार बयान बदल रहा है। इंस्पेक्टर केके तिवारी के मुताबिक ठगों ने झांसा देकर 43 हजार रुपये ठग लिए हैं। अंकित के बार-बार बयान बदलने से घटना में संदेह हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में मिले व्यक्ति के फोटो से उसकी तलाश की जा रही है।