{"_id":"58715dfcd5cd42c429cd32a6a6ead148","slug":"loot-with-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक से लूट का मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापक से लूट का मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में रहने वाले अध्यापक बलदेवराज कपूर से हुई लूट के मामले में बुधवार को थाना सदर बाजार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बलदेवराज कपूर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 17 जनवरी को सुबह करीब छह बजे छोटी लाइन रेलवे स्टेशन जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में अल्लू खां की ठेकी के पास एक बाइक सवार युवक ने अपने आप को सिपाही बताकर उनकी तलाशी लेते हुए आठ सौ रुपये, दो मोबाइल और पर्स ले लिया था। इसके बाद उस व्यक्ति ने बलदेव से कैंट चौकी आने को कहा था। चौकी पहुंचने पर वह व्यक्ति बलदेव को नहीं मिला था। मामले में सदर पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।