{"_id":"d84f404ac92f7251cf75bf0c81d6b5d4","slug":"loot-with-muneem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक समेत मुनीम से हजारों की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक समेत मुनीम से हजारों की लूट
सिंधौली।
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ददियुरा में रहने मुनीम अभय दीक्षित से मंगलवार की रात बदमाशों ने क्षेत्र के गांव कुरसंडा के पास रास्ते में घेरकर बाइक, 11 हजार की नगदी, मोबाइल, सोने की चेन और घड़ी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
गांव ददियुरा में रहने वाले अभय दीक्षित शहर में केरूगंज स्थित कपूर ट्रांसपोर्ट पर मुनीम हैं। शाम को वह ट्रांसपोर्ट से घर जाने के लिए निकले थे। रात करीब आठ बजे रास्ते में कुरसंडा गांव के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने अभय को रोक लिया। बदमाशों ने उनकी जेब से 11 हजार रुपये, मोबाइल, सोने की चेन और घड़ी छीन ली। बाइक छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। बदमाश मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने अभय को रास्ते में बेहोश पड़े देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।