{"_id":"b7ec61620e38321a7329a6ef67891c02","slug":"loot-hindi-news-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की पत्नी, साली को बदमाशों ने लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी की पत्नी, साली को बदमाशों ने लूटा
सिंधौली।
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव रक्शा नहर पुलिया के पास रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने गांव मैनी में रहने वाले गल्ला व्यापारी सर्वेश गुप्ता की पत्नी गुड्डी और साली कल्पना से जेवर लूट लिए। घटना के बाद बदमाश मोहम्मदी की तरफ भाग गए। रिपोर्ट लिखने की बात पर सिंधौली और मोहम्मदी पुलिस सीमा विवाद में उलझी हुई है।
गांव मैनी निवासी सर्वेश गुप्ता रविवार को अपनी पत्नी गुड्डी के साथ थाना पसगवां (लखीमपुर) क्षेत्र के गांव सैंजना में होली मिलने गए थे। वहां उनकी साली कल्पना भी बाइक से उनके साथ चल दीं। रास्ते में रक्शा गांव की मोड़ से दो सौ मीटर पहले लाल रंग की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सर्वेश की बाइक रोक ली। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गुड्डी और कल्पना से सोने के झाले, झुमकी, पायल, कंठी और मंगलसूत्र लूट लिए। लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश मोहम्मदी की तरफ भाग गए। सर्वेश घटना की शिकायत पसगवां थाने की चौकी महमदपुर पहुंचे, लेकिन वहां पुलिस कर्मियों ने घटना सिंधौली थाने की कहकर टरका दिया। सिंधौली पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट लिखने का फैसला करेगी।