{"_id":"fe1b4beed293557d372d3e2f6a05d7fa","slug":"loot-hindi-news-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवार बदमाशों ने किसान से 32 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो सवार बदमाशों ने किसान से 32 हजार लूटे
रोजा, शाहजहांपुर
Updated Sun, 01 Feb 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही थाना क्षेत्र के पलिया गांव में रहने वाले भगवानदीन को 30 जनवरी को बोलेरो सवार दो बदमाशाें ने लिफ्ट देकर बंधक बना लिया। साथ ही मारपीट कर 32 हजार की नगदी लूट ली और गांव कनेंग के पास एक नहर पर धक्का देकर फरार हो गए। इस लूट की घटना लिखने को लेकर दो थानों के बीच क्षेत्राधिकार की लड़ाई चल रही है।
भगवानदीन ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे वह रोजा मंडी के वर्मा जी की आढ़त से 32 हजार रुपये लेकर आया था। घटना के दिन वह रोजा बाईपास के समीप वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी सफेद बोलेरो पर सवार दो लोग आए और निगोही जाने की बात कही। अपने घर पलिया जाने के लिए उसे निगोही होकर ही जाना पड़ता है इसलिए वह गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी में बैठे एक युवक ने रास्ते में उसको तमंचा दिखाया और नगदी छीनने का प्रयास करने लगा। विरोध किया तो उसे तमंचे की बट से मारा पीटा। बाद में बदमाश आरसी मिशन क्षेत्र के कनेंग गांव की नहर के पास धक्का देकर फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये पीड़ित पहले थाना रोजा गया, जहां उसे क्षेत्राधिकार आरसी मिशन का बता कर टरका दिया और यही हश्र पीड़ित का थाना आरसी मिशन में हुआ। दो दिन बीतने के बाद पीड़ित किसान की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
लूट की घटना हमारे यहां नहीं घटी है। पीड़ित को आरसी मिशन थाना क्षेत्र में ही बोलेरो में बैठाया गया है। वहीं घटना को अंजाम भी दिया गया। रिपोर्ट आरसी मिशन में दर्ज कराई जानी चाहिए।
- अजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा
घटना के बारे में हमारे पास कोई सूचना नहीं आई है। न ही कोई पीड़ित पक्ष हमसे मिला है। लूट जैसी कोई घटना हमारे संज्ञान में नहीं है।
- नरेंद्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक थाना आरसी मिशन