फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light meater

चालू कनेक्शनों पर बंद मिले छह मीटर

Wed, 28 Jan 2015 12:15 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 28 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन के कनेक्शन चेकिंग अभियान के तहत बंद मीटर पर बिजली का इस्तेमाल करते हुए छह मामले पकड़े गए। बिजली अफसरों ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के नजदीक जलालनगर इलाके में अभियान चलाया। लाइन स्टाफ के साथ मौजूद एसडीओ इंद्रराज यादव ने ऐसे सभी मीटर जांच कराने को सील करा दिए। इस बीच, वहां लगाए गए कैंप में मिले आवेदनों के आधार पर 21 मीटर बदले गए।

मीटर बंद होने या फिर उसमें कोई खराबी आने की लिखित सूचना नजदीकी सब स्टेशन पर दिए बगैर बिजली के इस्तेमाल को विभाग अपराध मानता है। इसीलिए चेकिंग में मीटर की भौतिक स्थिति जांचने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। टीम ने निरीक्षण करने पर करीब दो दर्जन से अधिक घरों और दुकानों के मीटर खराब पाए। जांच में छह उपभोक्ता ऐसे मिले जिन्होंने मीटर खराबी की विभाग को कोई सूचना नहीं दी।

एसडीओ यादव के अनुसार मीटर पुराना होने पर भी तकनीकी समस्याएं पैदा करता है और ऐसे मामलों में मीटर बदलकर उपभोक्ताओं पर दंडनीय कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि सील किए गए मीटरों की विभागीय स्तर पर होने वाली तकनीकी जांच में उनसे छेड़छाड़ प्रमाणित हुई तो संबंधित उपभोक्ताओं से जुर्माना वसूलने और एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग टीम के सख्त रुख को देखते वहां लगाए गए कैंप में तरह-तरह के विभागीय काम लेकर तमाम उपभोक्ता उमड़े। शिविर में करीब सवा सौ उपभोक्ताओं ने 6.50 लाख रुपये जमा करके रसीद हासिल कीं। छह बकाएदारों द्वारा बिल जमा नहीं करने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए। इसी मौके पर 24 कनेक्शनों का लोड बढ़ाया गया और ओटीएस के तहत सरचार्ज में छूट पाने को तमाम बाकीदारों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed